Monday, June 8, 2026
HomeखेलKanpur : अभय यादव के शतक से एसए टाइटन्स की शानदार जीत

Kanpur : अभय यादव के शतक से एसए टाइटन्स की शानदार जीत

Kanpur ।कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध एवं फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में एसए टाइटन्स ने नाइट स्कॉर्चर्स को 33 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला गीता देवी (मंटोरा) मैदान पर खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एसए टाइटन्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। टीम की ओर से अभय यादव ने नाबाद 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। विशेष अग्निहोत्री ने 24 रन और दिव्यांशु साहू ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया। नाइट स्कॉर्चर्स की ओर से मानस वर्मा ने 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट स्कॉर्चर्स की टीम 14.4 ओवर में 163 रन पर सिमट गई। वैदिक दीक्षित ने 72 रन, दिव्यांशु प्रताप ने 28 रन और अनुपम तिवारी ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

एसए टाइटन्स की ओर से राज कटियार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 6 विकेट झटके, जबकि श्लोक ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए।अभय यादव को उनकी शानदार नाबाद शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...