Monday, June 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : पुलिस भर्ती परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीसीपी पूर्वी ने...

Kanpur : पुलिस भर्ती परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीसीपी पूर्वी ने किया निरीक्षण

Kanpur। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। प्रथम पाली के दौरान पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सत्यजीत गुप्ता ने पूर्वी जोन के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की। उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ निष्पक्ष ढंग से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

डीसीपी ने अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा का शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। केंद्रों के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा उत्पन्न न होने

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...