Thursday, May 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : ट्रेन में महिलाओं को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Kanpur : ट्रेन में महिलाओं को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Kanpur । ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों के सामान पर नजर रखने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेनों के स्टेशन या आउटर पर धीमा होते ही खिड़की और दरवाजे के पास बैठे यात्रियों का सामान पार कर देता था। पुलिस ने उसके पास से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात बरामद किए हैं।

जीआरपी के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) दुष्यंत कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बरगद के पेड़ के पास दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रानी उर्फ रेनू उर्फ रामू नागर (32) निवासी हृदयरामपुर, थाना विशुनगढ़, कन्नौज के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो लाख 12 हजार 609 रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, तीन मोबाइल फोन, आधार कार्ड, नोटबुक और भेंट लिफाफे बरामद हुए। बरामद सामान की कुल कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ट्रेनों के धीमे होने पर यात्रियों का सामान चोरी करता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ कानपुर और गाजियाबाद जीआरपी में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई में चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी, उपनिरीक्षक तेज बहादुर यादव, मनोज कुमार और आरपीएफ जवानों की भी अहम भूमिका रही।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!