Wednesday, June 24, 2026
HomeकानपुरKanpur : परेड चौराहे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक...

Kanpur : परेड चौराहे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Kanpur । शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल परेड चौराहे के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक आग की चपेट में आ गई। पीपीएन मार्केट के समीप हुए हादसे में चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक परेड चौराहे की ओर जा रहा था। पीपीएन मार्केट के पास पहुंचते ही कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी और बाहर निकल आया। कुछ ही क्षणों में कार ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा वाहन लपटों में घिर गया।

आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में राहगीर और दुकानदार मौके पर जुट गए, जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर नष्ट हो चुका था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...