Monday, September 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : आस्था पर चली लापरवाही की परत, विधायक के पहुंचते ही...

Kanpur : आस्था पर चली लापरवाही की परत, विधायक के पहुंचते ही बदली तस्वीर

Kanpur।  रविदासपुरम स्थित छठ पूजा घाट पर नहर सफाई कार्य के दौरान हुई लापरवाही मंगलवार को उस समय उजागर हो गई, जब गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। घाट पर छठ पूजा की बेदियों के ऊपर गाद डाली जाने और कई बेदियों के क्षतिग्रस्त होने पर विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि नहर की सफाई से निकाली गई सिल्ट को निर्धारित स्थान पर डालने के बजाय सीधे छठ पूजा घाट की बेदियों पर डाल दिया गया था। इससे श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण स्थल को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने भी घाट की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जताई।

विधायक मैथानी ने अधिकारियों को मौके पर तलब करते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार्मिक स्थलों के विकास और जनआस्था के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, वहीं कुछ अधिकारी अपनी लापरवाही से सरकार की मंशा पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आस्था के केंद्रों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने निर्देश दिया कि बेदियों पर पड़ी गाद तत्काल हटाई जाए और जितनी भी बेदियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनका पुनर्निर्माण विभाग अपने खर्च पर कराए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शासन स्तर पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

निरीक्षण के दौरान वीरेंद्र चौहान, जीतू, जेपी गौर, दिलीप वर्मा, रंजीत सिंह समेत छठ पूजा समिति के पदाधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक की सख्ती के बाद घाट की सफाई और मरम्मत कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...