Saturday, May 2, 2026
HomeकानपुरKanpur : शादी में कार बुकिंग का झांसा बना मौत का जाल,...

Kanpur : शादी में कार बुकिंग का झांसा बना मौत का जाल, वार्ड बॉय की हत्या कर शव गंगा में फेंका

 

Kanpur । चकेरी पुलिस ने गुमशुदा वार्ड बॉय की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक के बैंक खाते में पैसे होने की जानकारी के आधार पर लूट की साजिश रची और हत्या कर शव गंगा नदी में फेंक दिया।
मृतक अंकित त्रिवेदी (37) बाराबंकी के सिधौर ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत थे। 16 अप्रैल की शाम करीब 6:20 बजे एक फोन कॉल आने के बाद वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से फतेहपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

#kanpur

लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों की तहरीर पर 17 अप्रैल को चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जांच के दौरान उनकी कार फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टीशाह के पास लावारिस हालत में मिली।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के परिचित सत्यम मिश्रा ने उसके खाते में लाखों रुपये होने की जानकारी रेहान, शादाब और अल्तमस को दी थी। इसके बाद तीनों ने योजना बनाकर अंकित को शादी में कार बुकिंग का झांसा देकर रामादेवी के पास बुलाया। वहां से उसे साथ लेकर फतेहपुर के एक सुनसान स्थान पर पहुंचे, जहां पानी पीने के बहाने कार रुकवाई और विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को कार की पिछली सीट पर रखकर नौबस्ता गंगा पुल से नदी में फेंक दिया गया और मोबाइल भी नष्ट कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी कार छोड़कर मुंबई भाग गए थे। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी के आधार पर काशीराम कॉलोनी के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी सत्यम मिश्रा व एक महिला सहयोगी की तलाश जारी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!