Sunday, April 26, 2026
HomeखेलKanpur : गणतंत्र दिवस पर ग्रीनपार्क से होगी क्रॉस कंट्री दौड़, पुरुष-महिला...

Kanpur : गणतंत्र दिवस पर ग्रीनपार्क से होगी क्रॉस कंट्री दौड़, पुरुष-महिला वर्ग में दिखेगा दम

Kanpur । खेल निदेशालय उप्र की ओर से ओपेन पुरुष व महिला वर्ग की क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन 26 जनवरी को ग्रीनपार्क स्टेडियम से किया जाएगा। इसमें पुरुष वर्ग में पांच किमी. और महिला वर्ग में तीन किमी. की दौड़ का आयोजन सुबह सात बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम से किया जाएगा।

जबकि साढ़े आठ बजे झण्डारोहण और राष्ट्रीयगान का आयोजन किया जाएगा। दौड़ में प्रवेश निशुल्क रहेगा, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी सुबह छह बजे से चेस्ट नंबर ग्रीनपार्क स्टेडियम में आकर प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा​धिकारी भानु प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों वर्गों में पहले छह स्थान पर आने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!