Monday, March 10, 2025
spot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_img
HomeकानपुरKanpur : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 76 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Kanpur : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 76 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महिलाओं द्वारा देशभक्ति व महिलाओं पर केंद्रित गीतों किया गया गायन

Kanpur ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए महिला कल्याण एवं बेसिक शिक्षा विभाग, कानपुर नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया l

#kanpur

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। महिला दिवस का दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

महिला दिवस का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव समाप्त कर एक समान और सशक्त समाज का निर्माण करना है।इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, जो महिलाओं की सामाजिक,आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्वतंत्रता बढ़ाने पर केंद्रित है।

इनका हुआ सम्मान:-
लेखाकार रश्मि तिवारी, कनिष्ठ सहायक, आयुषी तिवारी, आभा सिंह ,पूजा सिंह , शुभ्रा वर्मा, दीपू चौहान, आस्था, रत्ना श्रीवास्तव, सुचि वर्मा, सुमन तिवारी,उप निरीक्षक, फीलखाना स्मिता यादव, उप निरीक्षक मूलगंज, रागिनी कंचन, उप निरीक्षक बर्रा स्मृति वर्मा, आरक्षी बेकनगंज पुष्पा पटेल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाचार्य मंगलम गुप्ता, प्रधानाचार्य किरण प्रजापति, सहायक अध्यापिका हिना श्रीवास्तव प्रवक्ता आरती पाठक, प्रधानाचार्य रिचा त्रिवेदी, पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ग्राम प्रधान, कुसमा देवी पंचायत सहायक, नंदिनी सफाई कर्मचारी, नीलम देवी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बी सी सखी रूमा देवी, विद्युत सखी नीलम देवी, राजकीय बालिका बाल गृह बालक, की सहायक अध्यापिका सुमन वर्मा,

राजकीय बल गृह बालिका प्रथम की अध्यापिका मनीषा अग्निहोत्री, राजकीय बाल गृह बालिका 2 की अध्यापिका तृप्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन की केस वर्कर सुचि मिश्रा, केस वर्कर जया राजपूत, परामर्शदाता प्रीति वर्मा और बेसिक शिक्षा विभाग की 26 सहायक अध्यापिकाओ समेत कुल 76 महिला कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण , विधायक नीलिमा कटियार , उत्तर प्रदेश महिला आयोग की मा सदस्य अनीता गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन व अन्य विभागों की महिला अधिकारी उपस्थिति रहीl

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...