मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : कानपुर पुलिस लाइन में 38 एमएम मल्टी लांचर का अभ्यास, पुलिस बल की बढ़ी ऑपरेशनल क्षमता
कानपुर

Kanpur : कानपुर पुलिस लाइन में 38 एमएम मल्टी लांचर का अभ्यास, पुलिस बल की बढ़ी ऑपरेशनल क्षमता

Akash Chaudhary

Kanpur । रिज़र्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से 38 एमएम मल्टी लांचर सेल का विशेष प्रशिक्षण अभ्यास कराया गया।अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को भीड़ नियंत्रण और दंगा-रोधी कार्रवाई में उपयोग होने वाले मल्टी लांचर के संचालन, लोडिंग, लक्ष्य साधने और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण एसीपी लाइन आनंद कुमार ओझा के निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि “आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप पुलिस बल को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की मांग है।अधिकारियों ने प्रशिक्षण में कर्मियों की सक्रिय भागीदारी और अनुशासित प्रदर्शन पर संतोष जताया। साथ ही कहा कि ऐसे अभ्यास नियमित रूप से कराए जाएंगे, ताकि फोर्स की ऑपरेशनल क्षमता और आत्मविश्वास में लगातार वृद्धि होती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *