*जिला जज अनमोल पाल ने राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारंभ
अर्थदंड के रूप में वसूल की गई 12,44,87,155 की धनराशि
Kanpur । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि हम सब लोग राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन पर यहां एकत्र हुए है और हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर आम जनमानस तक इसका लाभ पहुचाते हुए इसे सफल बनाया जाए। उक्त कार्यक्रम के समय समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कानपुर बार एसोसियेशन व लायर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, सिविल वाद, मोटर – दुर्घटना वाद, राजस्व वाद, आरबीट्रेशन वादों के साथ- साथ बैंक व बीमा कम्पनी में लम्बित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।जिसमें पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (साउथ) द्वारा …50.. वाद, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (नार्थ) द्वारा …46… वाद,प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय द्वारा…07…वाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, के द्वारा ….38297…वाद का निस्तारण किया गया इस प्रकार जनपद न्यायालय,के न्यायिक अधिकारीयो के द्वारा कुल …81,987…वादों का निस्तारण कर कुल …7,97,92,712 धनराशि दिलायी / वसूल की गयी, प्रीलिटीगेशन स्तर पर बैंक व टेलीकाम कम्पनी द्वारा 629वादो का निस्तारण कर कुल धनराशि-4,17,77,896. रवसूल की गयी। प्रशासनिक अधिकारीयो के द्वारा कुल – 1,61,446वादों का निस्तारण किया गया।

जनपद में कुल – 2,44,068 वादों का निस्तारण करकुल12,44,87,155धनराशि दिलायी / वसूल की गयी। उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का विवरण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिनव तिवारी के द्वारा बताया गया एवं श्रीमती रश्मि सिंह, नोडल अधिकारी, लोक अदालत द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया गया।


