Sunday, May 3, 2026
HomeकानपुरKanpur : गीता पार्क में “ऑक्सीजन बैंक” अभियान की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण...

Kanpur : गीता पार्क में “ऑक्सीजन बैंक” अभियान की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Kanpur । पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत रविवार को गीता पार्क, पुरानी टूटी लाइन पटरी, रामबाग में “एक प्रयास ऑक्सीजन बैंक का” अभियान का शुभारंभ किया गया। युग भारती एवं शिव शक्ति सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने शहरवासियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुलशन धूपड़ (फाउंडर, धूपड़ केमिकल्स) तथा विशिष्ट अतिथि संजीव दीक्षित उपस्थित रहे। वहीं स्थानीय पार्षद आलोक पांडेय ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।
#kanpur
अभियान के संयोजक अजय शंकर दीक्षित ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम से कम 14 वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करे तो वह अपने कार्बन उत्सर्जन की भरपाई कर सकता है और धरती को हरा-भरा बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
#kanpur
इस अवसर पर कुल 300 पौधे रोपे गए, जिनमें 296 छोटे पौधे और 4 बड़े वृक्ष शामिल रहे। मुख्य अतिथि गुलशन धूपड़ एवं संदीप दीक्षित (चेयरमैन, जेएमडी ग्रुप) ने संयुक्त रूप से अमरूद का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। वहीं वरिष्ठ नागरिक आनंद केशव शुक्ला और पार्षद आलोक पांडेय ने नीम का पौधा लगाया।
रेलवे लाइन क्षेत्र के निवासियों संजीव, बजरंगी, उर्मिला और मनोज ने गुलमोहर का पौधा रोपकर सहभागिता निभाई।युग भारती संस्था के अध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी एवं महामंत्री डॉ. मोहन कृष्ण मिश्र ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण अभियान से जुड़ने और पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही गीता पार्क को एक आदर्श हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मोहन कृष्ण मिश्र ने किया।इस मौके पर विनय अजमानी, डॉ. प्रवीण सारस्वत, मनीष कृष्ण, निर्भय सिंह नौलखा, अरुण पांडे, जय बजाज, अभय गुप्त, अतुल मिश्रा, अवध बिहारी मिश्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!