Sunday, May 3, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में यूपी का धमाका, मध्य प्रदेश...

Kanpur : अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में यूपी का धमाका, मध्य प्रदेश को 4-0 से रौंदा

गोरखपुर के गौरव चौहान ने दूसरे हाफ में दागे तीन गोल, बने मैन ऑफ द मैच; अगला मुकाबला अरुणाचल प्रदेश से

Kanpur। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप हो रही हैॅ। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने अपने पहले लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को 4-0 से करारी शिकस्त दी। मैच की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे हाफ में गोरखपुर के गौरव चौहान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन गोल दागकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

इस तरह उत्तर प्रदेश ने 4-0 से जीत दर्ज कर अपने खाते में 3 अंक जोड़ लिए। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गौरव चौहान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इस शानदार जीत पर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उत्तर प्रदेश का अगला लीग मैच अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ होगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!