Thursday, April 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : किडनी कांड: फरार आरोपी ने अचानक कोर्ट में किया सरेंडर,...

Kanpur : किडनी कांड: फरार आरोपी ने अचानक कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस ने तुरंत लिया हिरासत में

Kanpur । चर्चित किडनी कांड में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी डॉक्टर अली ने सोमवार को अचानक अदालत में पेश होकर आत्मसमर्पण कर दिया। 25 हजार रुपये के इनामी इस आरोपी के कोर्ट में सीधे सरेंडर करने से पुलिस और जांच एजेंसियां भी कुछ देर के लिए चौंक गईं।

#kanpur
किडनी कांड का आरोपी अली

सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कमिश्नरेट पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर बना हुआ था। इसी बीच अचानक कोर्ट पहुंचकर सरेंडर करने की घटना ने पूरे मामले में नया मोड़ ला दिया है।

कोर्ट में आत्मसमर्पण के तुरंत बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।डॉक्टर अली को इस पूरे किडनी कांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

जिससे पूरे नेटवर्क और अन्य संदिग्धों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और आरोपी के संपर्कों तथा गतिविधियों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!