Tuesday, April 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : अंबेडकर के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीएम

Kanpur : अंबेडकर के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीएम

Kanpur। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

#kanpur

जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर आधुनिक भारत के महान विचारक, विधिवेत्ता और समाज सुधारक थे। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने देश को लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता और न्याय की मजबूत आधारशिला दी है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना। विपरीत परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा हासिल कर उन्होंने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के महत्व का संदेश देता है।
डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आमजन, खासकर गरीब और जरूरतमंदों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति), अपर जिलाधिकारी (नगर), सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट और कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!