Friday, April 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : कानपुर सेंट्रल के कायाकल्प में देरी पर डीआरएम सख्त, अफसरों...

Kanpur : कानपुर सेंट्रल के कायाकल्प में देरी पर डीआरएम सख्त, अफसरों को चेतावनी

अमृत भारत योजना के कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर कड़ी फटकार

Kanpur । कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों में सुस्ती पर उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया। गुरुवार को औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने ‘अमृत भारत योजना’ के तहत चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने ट्रैक, फिश प्लेट्स और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की और मानसून से पहले सभी जरूरी सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन परियोजनाओं, प्रतीक्षालय और प्लेटफार्म व्यवस्था में खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

उन्होंने साफ कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में है और तय समय-सीमा में काम पूरा न होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। समीक्षा बैठक में डीआरएम ने डेडलाइन का सख्ती से पालन, साफ-सफाई में सुधार और यात्रियों को कम से कम असुविधा देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद डीआरएम का काफिला अनवरगंज, गोविंदपुरी, पनकी धाम और भीमसेन स्टेशनों की ओर रवाना हुआ, जहां उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति परखते हुए अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!