Thursday, April 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 17...

Kanpur : जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 17 वारदातों का खुलासा

Kanpur । जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर 17 से अधिक वारदातों का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जावेद और जीशान के रूप में हुई है। उनके पास से चोरी के तीन महंगे मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मरी कंपनी पुल के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे आउटर पर धीमी गति से गुजरने वाली ट्रेनों को निशाना बनाते थे। आरोपी खिड़की और दरवाजों के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल झपटकर फरार हो जाते थे।

पुलिस ने उनके कब्जे से रियल मी  विवो कंपनी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अर्पित तिवारी, शशिकांत सरोज, आशीष कुमार बौद्ध समेत टीम का सराहनीय योगदान रहा। जीआरपी प्रशासन ने पूरी टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!