Wednesday, June 24, 2026
HomeकानपुरKanour: कुत्ते की देखभाल का मिला जिम्मा, 60 लाख की चोरी कर...

Kanour: कुत्ते की देखभाल का मिला जिम्मा, 60 लाख की चोरी कर फरार हुआ हेल्पर

सुनार समेत दो गिरफ्तार, जेवर बेचकर खरीदे मोबाइल और घूमने निकल पड़े आरोपी

Kanpur । स्वरूप नगर क्षेत्र में पालतू कुत्ते की देखभाल के लिए रखे गए हेल्पर ने मालिक के भरोसे को तोड़ते हुए करीब 60 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। स्वरूप नगर थाना पुलिस, सर्विलांस सेल और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है।

पहले से रची थी पूरी साजिश
पुलिस के मुताबिक स्वरूप नगर निवासी विकास शुक्ला ने अपने पालतू कुत्ते की देखभाल के लिए मोहम्मद यूनुस को काम पर रखा था। 17 जून को घर खाली मिलने पर यूनुस ने वारदात को अंजाम दिया। जांच में पता चला कि उसने पहले ही घर के एक कम इस्तेमाल होने वाले प्रवेश द्वार की चटकनी खोलकर रख दी थी। मौका मिलते ही वह घर में घुसा और सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी और सर्विलांस से पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रावतपुर बस अड्डे के पास से मोहम्मद यूनुस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले सुनार मोहम्मद महताब को भी दबोच लिया गया।

जेवर बेचकर की मौज-मस्ती
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के एक सोने के कड़े को 2.20 लाख रुपये में बेच दिया था। इस रकम से उन्होंने महंगे मोबाइल फोन खरीदे, नए कपड़े लिए और अजमेर, लखनऊ तथा माउंट आबू की सैर की। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के बाद आराम से घूम-फिर रहे थे और उन्हें गिरफ्तारी का अंदेशा नहीं था।

60 लाख का माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के कड़े, हार, टॉप्स, सोने के बिस्कुट, 24 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि एक हीरे की अंगूठी अभी बरामद नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश जारी है।

टीम को मिली सफलता
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले के खुलासे में स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर, नगर निगम चौकी प्रभारी सौरभ सिंह, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...