Wednesday, April 15, 2026
HomeभारतDhanbad : एक ही थाली में खाकर लूट-खसोट करते हैं कांग्रेस, कम्युनिस्ट,...

Dhanbad : एक ही थाली में खाकर लूट-खसोट करते हैं कांग्रेस, कम्युनिस्ट, झामुमो व राजद वालेः योगी

Dhanbad : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झारखंड में तीसरे दिन चुनावी रण में पहुंचे। उन्होंने 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। सत्तारुढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ ही कांग्रेस, राजद व वामपंथी उनके निशाने पर रहे। बोले कि पहले चरण के मतदान का रुझान बता रहा कि झारखंड को लूटने वाले झामुमो, कांग्रेस व राजद सत्ता से बेदखल होने जा रहे हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट, झामुमो व राजद वाले यहां दिखावा करते हैं और रांची में एक ही थाली में खाकर लूट-खसोट करते हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को निरसा विधानसभा से प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी से तारा देवी, बोकारो से बिरंची नारायण, चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी व बेरमो से रविंद्र कुमार पांडेय, गोमिया से लंबोदर महतो के लिए जनसभा कर जिताने की अपील की।

*झामुमो की गोद में बैठकर झारखंड को गुमराह कर रहे कांग्रेस व राजद*
सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 15 नवंबर 2000 को झारखंड का निर्माण किया था। उनका सपना था कि झारखंड विकास करेगा तो भारत भी विकास करेगा, लेकिन झारखंड को और भी बदतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जब झारखंड का निर्माण हो रहा था, तब कांग्रेस व राजद विरोध कर रही थी। झामुमो की गोद में बैठकर दोनों पार्टियां झारखंड को गुमराह कर रही हैं। एक तरफ यह लूट रहे हैं तो दूसरी तरफ लुटेरों के सरदार वामपंथियों को सिर पर उठाकर झारखंड को नक्सलवाद का गढ़ बनाने की तरफ उतारू हैं। इन्हें पनपने नहीं देना है।

*मजदूरों को ब्लैकमेल कर माल कमाते हैं वामपंथी*
सीएम योगी ने कहा कि धनबाद कोयले की राजधानी भी कही जाती है। यहां का कोयला मजदूर वामपंथियों की ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहा है। वामपंथी संघर्ष का नारा लगवाएंगे, हड़ताल करवाते हैं, फिर ब्लैकमेल करके माल कमाते हैं। मजदूर वहीं का वहीं रह जाता है और लाल सलाम वाले मालामाल बन जाते हैं। कोई बैरियर बनता है तो यह लोग उसकी निर्मम हत्या भी करते हैं। सभी जानते हैं कि भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के पति के साथ क्या हुआ था। लालसलाम वालों को धक्का देकर बाहर करना है।

*केंद्र में कांग्रेस थी तो रोज शहीद होता था झारखंड का जवान*
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि मोदी जी राशन भेजते हैं, लेकिन यहां झामुमो, कांग्रेसी, राजद व कम्युनिस्ट खा जाते हैं। जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो झारखंड का जवान रोज शहीद होता था। यह लोग जवानों से कहते थे कि जब दुश्मन गोली चलाएगा, तब गोली चलाना लेकिन नया भारत घुसपैठ करने वाले आतंकियों का काम तमाम कर उसकी जहन्नुम की यात्रा निकाल देता है। आतंकियों का हाल देख आका पाकिस्तान भी कांप जाता है।

*रोटी, माटी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने आए हैं कांग्रेस, झामुमो व राजदवाले*
सीएम योगी ने कहा कि झारखंड को लव और लैंड जेहाद का अड्डा बना दिया है। दूसरी, तीसरी, चौथी शादी कराकर जनजाति बेटियों को बहकाकर जमीन पर कब्जा कर लिया जाता है। झामुमो, राजद व कांग्रेस वाले रोटी, माटी व बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने आए हैं। लव जेहाद व लैंड जेहाद के माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठियों व रोहिंग्या मुसलमानों को घुसाकर यहां के अस्तित्व से खिलवाड़ करना चाहते हैं। यह बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करेंगे, रोजगार पर डाका डालकर रोटी की समस्या खड़ा करेंगे। इसे केवल भाजपा ही रोकेगी।

*कांग्रेस सांसद के घर 350 करोड़ और झामुमो मंत्री के घर मिले 35 करोड़*
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी कह रहे थे कि सरकार आएगी तो सिलेंडर देंगे। जब तुम्हारी सरकार थी तो क्या कर रहे थे। वे लोग हिंदुओं-जनजातियों का अधिकार घुसपैठियों को भी देंगे। भाजपा कहती है कि योजना का लाभ जनजातीय और झारखंडवासियों को मिलेगा, घुसपैठियों को नहीं। झामुमो, कांग्रेस व राजद ने लूटखसोट के अलावा क्या किया है। कांग्रेस के एक सांसद के घर 350 करोड़ रुपये तो झामुमो सरकार के मंत्री के घर में 35 करोड़ रुपये मिले। यह झारखंड का पैसा है, जो चंद लोग लूटकर घर को भरने का कार्य कर रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के लिए राजनीति में कोई जगह नहीं है। इसे रोकने के लिए भाजपा आवश्यक है।

*तीनों दल जाति के नाम पर मुंडा को संथाल, पासवान को मुसहर से लड़ाएंगे*
सीएम ने कहा कि चंदनक्यारी में दुर्गा मूर्ति के जुलूस पर हमला कर दिया गया। मूर्ति खंडित कर दी गई, पूजा नहीं करने दिया गया। इन गुंडों व अराजक तत्वों का उपचार केवल भाजपा है। 2017के पहले यूपी में भी ऐसा ही था पर अब वहां सब चंगा है। कांग्रेस, झामुमो व राजद जाति के नाम पर मुंडा को संथाल, पासवान को मुसहर से लड़ाएगी। हम बंटे थे तो पाकिस्तान व बांग्लादेश बन गया। आप बंटेगे तो यह लोग मुस्लिम तुष्टिकरण, जुलूस पर हमला, पर्व-त्योहार में अशांति कराएंगे। इसलिए एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

*सीएम योगी ने किए श्रीराम व मां काली के दर्शन*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरसा रैली से पहले नयाडांगा में श्रीराम मंदिर व मां काली के दर्शन किए। सीएम ने मंदिर कमेटी के लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि हम लोग पिछड़ गए, लेकिन निरसा ने पहले ही राम मंदिर व मां काली का भव्य मंदिर बना दिया। मां काली व भगवान राम का मंदिर बहुत भव्य बना है। निरसा के लोगों को धन्यवाद।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=1041&action=edi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!