मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 9 November 2026
विज्ञापन
होम›व्यापार›Delhi : एचडीएफसी इर्गो ने उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की
व्यापार

Delhi : एचडीएफसी इर्गो ने उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की

Akash Chaudharyअपडेट: November 16, 2024

Delhi । भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी सामान्य बीमा कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस को उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी, 2024 सीज़न के लिए आगरा, फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर और मैनपुरी में ऋण लेने और ऋण न लेने वाले किसानों के लिए रिस्ट्रक्चर्ड मौसम आधारित फसल बीमा योजना (आरडब्लूबीसीआईएस) लागू करने के लिए अधिकृत किया है। रिस्ट्रक्चर्ड मौसम आधारित फसल बीमा योजना (आरडब्लूबीसीआईएस) के तहत सभी उत्पाद हॉर्टिकल्चर एवं फार्म फॉरेस्ट्री विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदित हैं।आरडब्लूबीसीआईएस के तहत मौसमी खतरों के कवर, जैसे बहुत ज्यादा/बहुत कम बारिश कवर, तापमान, लगातार ड्राई डे कवर, और सापेक्ष ह्यूमिडिटी कवर प्रदान किए जाते हैं, जिन्हें कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया है। अधिसूचित जिलों में योजना के तहत कवर की जाने वाली फसलें टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मटर हैं। इस योजना के तहत अधिसूचित फसलों के लिए कवर प्राप्त करने की अंतिम तिथि नीचे दी गई तालिका में बताई गई है। आगरा, फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर और मैनपुरी के किसान अपने नजदीकी वित्तीय संस्थान, जैसे राष्ट्रीयकृत बैंक, जिला केंद्रीय को-ऑपरेटिव बैंक, प्राथमिक कृषि को-ऑपरेटिव सोसायटी (पीएसीएस), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक/कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी)/ग्रामा वन/ उत्तर प्रदेश वन जाकर या अधिकृत एचडीएफसी इर्गो एजेंट्स से संपर्क करके उपरोक्त सूचीबद्ध फसलों में से अपनी फसलों का बीमा आरडब्लूबीसीआईएस योजना के तहत करा सकते हैं।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=1738&action=edit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *