मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›व्यापार›Business: इस साल 48 लाख शादियों से चमकेगा व्यापा‎रियों का कारोबार
व्यापार

Business: इस साल 48 लाख शादियों से चमकेगा व्यापा‎रियों का कारोबार

Abhay Singhअपडेट: November 21, 2024

Business: शादी-ब्याह का सीजन इस साल भारतीय कारोबारियों के लिए चमकदार साबित हो रहा है।

इस लिए वर्ष के अंत तक लगभग 48 लाख जोड़े परिणय सूत्र में बंधने की उम्मीद है।

जिस के कारण आभूषण, परिधान, होटल और वाहन क्षेत्रों में तेजी आ गई है।

नई दिल्ली के एक फैशन रिटेलर ने बताया कि शादी-ब्याह के लिए मांग में पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी तक की वृद्धि देखने को मिल रही है।

इसके साथ ही डिजाइनर साड़ियों की विशेष मांग में भी 22 से 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।

ओर तो ओर आभूषणों के क्षेत्र में भी हीरे के आभूषणों की मांग में 15 फीसदी की वृद्धि देखने को मिल रही है।

वहीं सोने की उच्च कीमतों के बावजूद, ग्राहकों की आवाजाही दिख रही है। इस साल शादी-ब्याह की तिथियों की अधिकता ने होटलों की बुकिंगों में भी बढ़ोत्तरी लाई है।

भारतीय और विदेशी पर्यटकों की आवक में भी 30 फीसदी तक की वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस उत्सवी मौके पर डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन भी बेहद लोकप्रिय है, जिसमें भारतीय जोड़े थाईलैंड, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों में जा रहे हैं।

इस शादी-ब्याह के सीजन में कारोबारियों की खुशियां फिर से समृद्धि और उत्तेजना से भर गई है।

https://parpanch.com/bollywood-news-shahid-kapoors-film-put-on-hold/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *