मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›उत्तर प्रदेश›UP : शिक्षक समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुरा की बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेश

UP : शिक्षक समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुरा की बैठक सम्पन्न

Akash Chaudhary

 

UP । बाँदा जसपुरा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुरा की बैठक बीआरसी सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष चन्द्रमोहन साहू ने की। इसमें शिक्षकों की समस्याएं व संगठनात्मक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

संरक्षक शिवमंगल सिंह, मंत्री छोटे बाबू प्रजापति, संघर्ष समिति अध्यक्ष लक्ष्मण स्वरूप पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला संघर्ष संयोजिका मंदाकिनी सहित कई वक्ताओं ने ऑनलाइन सर्विस बुक में संशोधन, परस्पर स्थानांतरण शिक्षकों का डाटा पूर्ण करने, तथा प्रभारी प्रधानाध्यापकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने जैसी मांगें रखीं।खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की समस्याएं सुनते हुए एक सप्ताह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया।

 

बैठक में रहे प्रमुख रूप से उपस्थित वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममोहन शुक्ला, संयुक्त मंत्री इन्द्रवीर सिंह, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, मंत्री संघर्ष समिति अरविंद निषाद, उपमंत्री दीक्षा पाण्डेय, संगठन मंत्री प्रियंका सोनवानी, जिला संयोजक इन्द्रपाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्षगण शब्बीर अली, विनोद कुमार, अजय प्रताप सिंह, अभिषेक, वरिष्ठ शिक्षक प्रमोद पाठक, अशोक गुप्ता, रमाशंकर मिश्रा, महेंद्र यादव, चन्द्रप्रकाश, उदय कुमार साहू, विवेक सिंह, दिनेश मोहन, रमेश चंद्र सेन, अलौक उदैनिया, संतोष पाल, दयाराम वर्मा सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। वही सभी शिक्ष को ने एक स्वर में संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *