मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 26 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›Srinagar : आंतकी दो टारगेट को बना सकते हैं निशाना, सुरक्षा बल अलर्ट
भारत

Srinagar : आंतकी दो टारगेट को बना सकते हैं निशाना, सुरक्षा बल अलर्ट

Akash Chaudharyअपडेट: April 28, 2025

Srinagar। भारत-पाकिस्‍तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं। पाकिस्‍तान आर्मी की पीओके में गतिविधियां बढ़ चुकी हैं। ताकि इंडियन आर्मी के किसी भी एक्शन का जवाब दिया जा सके। इस बीच, इंटेलिजेंस रिपोर्ट में पाकिस्‍तानी आतंकवादियों की बड़ी साजिश की पोल खुल गई है।

 

रिपेार्ट सामने आने के बाद सुरक्षाबलों को खास निर्देश दिया गया है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं, क्योंकि सूचना है कि आतंकवादी रेलवे इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, कश्मीरी पंडितों और घाटी में काम करने वाले गैर-कश्‍मीरी लोगों पर हमला कर सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचनाओं से पता चलता है कि आतंकवादी आने वाले दिनों में गैर-स्थानीय लोगों, कश्मीरी पंडितों और सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं।

सैन्य अधिकारी ने बताया कि रेलवे का बुनियादी ढांचा एक संवेदनशील टारगेट बना हुआ है, क्योंकि घाटी में कई रेलवे कर्मचारी गैर-कश्‍मीरी हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन कर्मियों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की चेतावनी दी गई है।

आईएसआई श्रीनगर और गंदरबल जिलों में कश्मीर पंडितों और पुलिस कर्मियों को टारगेट कर हमले की साजिश रच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *