मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 25 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : साउथ मैदान पर निखरेगी 30 जूनियर क्रिकेटरों की प्रतिभा
खेल

Kanpur : साउथ मैदान पर निखरेगी 30 जूनियर क्रिकेटरों की प्रतिभा

Akash Chaudhary

30 नवंबर से चार दिवसीय शिविर, 50 और 20 ओवर के मैचों से परखेंगे खेल कौशल

 

Kanpur । जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 14वें सीजन के सर्वश्रेष्ठ 30 जूनियर खिलाड़ियों के लिए 30 नवंबर से प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। किदवई नगर के साउथ मैदान में लगने वाले शिविर चार दिसंबर तक चलेगा। संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने कहा कि शिविर में जूनियर खिलाड़ियों को शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार किया जाएगा।

 

कैंप में दो दिवसीय मुकाबले के साथ 50 ओवर व 20 ओवर के मुकाबले खेले जाएंगे। कैंप में मुख्य कोच की भूमिका में डा. विकास यादव, सहायक कोच दिनेश कुमार व अर्पित तिवारी रहेंगे। कैंप में पूर्व क्रिकेटर भी खिलाड़ियों को विशेष टिप्स देकर प्रोत्साहित करेंगे।