मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 25 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : शारिम के शतक से नेशनल यूथ की नौ विकेट से जीत
खेल

Kanpur : शारिम के शतक से नेशनल यूथ की नौ विकेट से जीत

Akash Chaudharyअपडेट: November 25, 2026

 

 

Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में नेशनल यूथ ने खेरापति क्लब को नौ विकेट से मात दी। दूसरे मुकाबले में स्काई क्लब ने सोनेट क्लब को 23 रन से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में कानपुर ग्रांड ने चित्रा एकेडमी को तीन विकेट से हराया।

पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में खेरापति क्लब ने 41.5 ओवर में 168 रन बनाए। टीम से अनमोल मिश्रा ने 41 रन, उदय प्रताप ने 35 व वैभव ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नेशनल क्लब से आलोक, धनेश, अ​भिषेक व आदित्य ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल क्लब ने मो. शारिम के नाबाद 118 रन के दम पर 13.1 ओवर में एक विकेट पर 170 रन बनाकर मैच जीता। गेंदबाजी में खेरापति से विराट सिंह ने एकमात्र विकेट लिया।

डीएवी कॉलेज मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में स्काई क्लब ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 192 रन बनाए। टीम से वीर सिंह ने 41 रन, अनिरुद्ध ने 39 रन व उज्जवल ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सोनेट क्लब से शौर्य गुप्ता ने दो को आउट किया। जवाब में सोनेट क्लब की पूरी टीम 31.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से आर्यन सिंह ने 72 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अ​भिषेक दी​क्षित, तन्मय पांडे ने तीन-तीन व राजवर्धन ने दो को आउट किया।

वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर तीसरे मुकाबले में चित्रा एकेडमी की पूरी टीम 31.1 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से संकल्प ने सर्वा​धिक 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन पुरोहित ने चार व सूंर्यांश ने तीन को आउट किया। जवाब में कानपुर ग्रांड ने 32.2 ओवर में सात विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीता।