मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 25 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : भूपेंद्र पर पिल्ले से क्रूरता का आरोप, मुकदमा दर्ज
कानपुर

Kanpur : भूपेंद्र पर पिल्ले से क्रूरता का आरोप, मुकदमा दर्ज

Akash Chaudharyअपडेट: November 25, 2026

गोविंद नगर पुलिस ने आरोपित को नोटिस थमाया, फेसबुक पर अन्य वीडियो होने का भी आरोप

Kanpur । सोशल मीडिया पर एक दुधमुंहे पिल्ले के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने से लोगों में नाराजगी फैल गई। वीडियो में मासूम जानवर के साथ बर्बरता किए जाने का आरोप है। मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, भूपेंद्र सिंह नामक व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया गया था। इसमें एक दुधमुंहे पिल्ले को रस्सी से बांधकर उसके साथ बेरहमी किए जाने का दृश्य दिखाई देने का दावा किया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि संबंधित व्यक्ति की फेसबुक आईडी पर पशुओं के प्रति क्रूरता से जुड़े अन्य वीडियो भी मौजूद हैं।

मामले को लेकर गोविंद नगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 0368/2026 दर्ज किया है। आरोपित के खिलाफ धारा 325 बीएनएस और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(i) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने भूपेंद्र सिंह को तलब कर नोटिस तामील कराया है। साथ ही मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है