मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 25 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : ग्रीनपार्क में चौकों-छक्कों की बरसात, चयनकर्ताओं ने परखा हुनर
खेल

Kanpur : ग्रीनपार्क में चौकों-छक्कों की बरसात, चयनकर्ताओं ने परखा हुनर

Akash Chaudhary

Kanpur। पुरुष अंडर-23 ए स्टेट क्रिकेट ट्राफी के लिए चल रही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज के दूसरे दिन ग्रीन पार्क में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। टी-20 प्रारूप में खेले गए मुकाबले में खिलाड़ियों ने गेंदबाजों की खूब धुनाई की। टीम में जगह पक्की करने उतरे संभावित 30 खिलाड़ियों ने मिले मौके को भुनाते हुए बल्लेबाजी में हाथ आजमाएं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से एक दिसंबर को असम के साथ होने वाले मुकाबले के लिए टीम के लिए ट्रायल मैच कराए जा रहे हैं।

 

बुधवार को खेले गए दूसरे चयन मैच में कानपुर, लखनऊ, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा, मेरठ, आगरा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने गेंद व बल्ले से दम दिखाया। यूपीसीए की ओर से खिलाड़ियों का प्रदर्शन कोच मो. आमिर व कपिल पांडेय परख रहे हैं। कोच बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियाें को टीम के लिए चुनेंगे।