मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 25 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अवी फाउंडेशन ने स्पार्क इंटरनेशनल को छह विकेट से हराया
खेल

Kanpur : अवी फाउंडेशन ने स्पार्क इंटरनेशनल को छह विकेट से हराया

Akash Chaudharyअपडेट: November 25, 2026

अनाबाद 42 रन बनाकर अपूर्वा चमकीं, सौम्या पाल बनीं वुमंस ऑफ द मैच

Kanpur । केसीए की वुमंस चैंपियन लीग के मुकाबले में अवी फाउंडेशन की टीम ने स्पार्क इंटरनेशनल को छह विकेट स पराजित किया। जीत में अपूर्वा सिंह और सौम्या पाल ने पहले गेंद और फिर बल्ले से जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्यामनगर ​स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल की पूरी टीम 34.1 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई।

#kanpur

टीम से आनंदी कश्यप व महक ने 17-17 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अपूर्वा सिंह, सौम्या पाल, मीनू यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अवी फाउंडेशन की टीम ने 27.5 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अपूर्वा सिंह ने नाबाद 42 रन, व सौम्या पाल ने नाबाद 16 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अं​शिका तिवारी ने दो को आउट किया। वुमंस ऑफ द मैच सौम्या पाल को चुना गया।