Srinagar। जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में हुए दो एनकाउंटर में छह आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं। सेना-पुलिस ने शुक्रवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। त्राल और शोपियां में 2 एनकाउंटर में आतंकी मारे गए। एक ऑपरेशन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुआ, एक ऑपरेशन गांव में हुआ। सुरक्षाबलों ने सावधानी से दोनों जगह टेररिस्ट को मारा।
सेना ने कहा कि सभी सिक्योरिटी फोर्सेस के बीच का कॉर्डिनेशन अच्छा था और ये ऑपरेशन उसका प्रमाण हैं। आने वाले समय में भी ये कॉर्डिनेशन बना रहेगा। जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद का सफाया कर देंगे। लोगों का भी धन्यवाद करेंगे कि उनके सहयोग के बिना इस तरह की सफलता मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन थी।

