Wednesday, August 26, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी लीग की मेजबानी को तैयार ग्रीन पार्क मेरठ मेवरिक्स...

Kanpur : यूपी लीग की मेजबानी को तैयार ग्रीन पार्क मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस की टीमें आज पहुंचेंगी शहर

Kanpur । दो साल बाद ग्रीन पार्क एक बार फिर यूपी टी-20 लीग की मेजबानी को तैयार है। लीग के चौथा सीजन दो शहरों में हो रहा है। जिसका पहला चरण 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ में खेला जाना है। इसके बाद कानपुर में 28 अगस्त से शेष 12 मुकाबले खेले जायेंगे। जिसमें सभी प्लेऑफ व फाइनल शामिल है। चूकि बुधवार को मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस  के मैच नहीं है, इसलिए यह दोनों टीमें कानपुर आकर अपनी तैयारियां शुरू कर देंगी। शेष चारों टीमें 27 अगस्त को शहर आएंगी।

#kanpur

यूपी लीग के चेयरमैन डा.संजय कपूर ने मंगलवार को ग्रीन पार्क में चल रही अंतिम चरण की तैयारियों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में दर्शकों के बैठने व अन्य मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि ग्रीन पार्क शुक्रवार से शुरू होने वाले मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार है। छोटी-मोटी जो भी कमियां मिली है, उन्हें दूर करने को कह दिया गया है। टीमों के आगमन के बारे में उन्होंने बताया कि मेरठ और लखनऊ की टीमें 26 को शहर आ जायेंगी, शेष चारों टीमें गुरुवार को आएंगी। उन्होंने बताया कि कानपुर, काशी, गोरखपुर और नोएडा की टीमें होटल लैंडमार्क में ठहरेंगी जबकि लखनऊ की टीम होटल प्रिसटीन तथा गंगा बैराज स्थित इंटरनिटी में मेरठ की टीम रुकेगी।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...