12 अक्टूबर को महाराष्ट्र से होगा पहला मुकाबला
Kanpur । बीसीसीआइ की कर्नल सीके नायडू ट्राफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान धाकड़ बल्लेबाज समीर रिजवी को बनाया गया है। 16 सदस्यीय टीम में समीर के साथ कानपुर के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह, स्वास्तिक चिकारा, मो. अमान, भव्य गोयल, शोएब, विजय, काव्य, आकिब, मानव व विजय का चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश की टीम 12 अक्टूबर को मेरठ के स्टेडियम में महाराष्ट्र की टीम के साथ होने वाले मुकाबले से नए सीजन की शुरुआत करेगी।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीन पार्क में हुए अंडर-23 टीम के कैंप में अंतिम दिन खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित करने की होड़ दिखी। फिटनेस के साथ गेंदबाजी व बल्लेबाजी स्किल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन मुख्य कोच मो. आमिर, शशिकांत खांडेकर ने परखा।
——
इस प्रकार है टीम
कप्तान समीर रिजवी, स्वास्तिक चिकारा, काव्य तेवटिया, आदर्श सिंह, मो. अमान, भव्य गोयल, मानव सिंधू, शुभम मिश्रा, कार्तिकेय सिंह, अक्षु बाजवा, शोएब, आकिब खान, आयुष चौधरी, विजय कुमार, अक्ष सिंघल, चैतन्य।


