Wednesday, August 26, 2026
HomeकानपुरKanpur : मंत्री की कलाई पर सजी राखी, बहनों को मिली मुफ्त...

Kanpur : मंत्री की कलाई पर सजी राखी, बहनों को मिली मुफ्त सफर की सौगात

 

 

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना शुरू

Kanpur । रक्षाबंधन से पहले बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का सभागार भाई-बहन के स्नेह और मातृशक्ति के सम्मान का गवाह बना। करीब 1100 महिलाओं की मौजूदगी में रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की कलाई पर महिलाओं ने राखी बांधी तो माहौल भावुक हो उठा। इसके बाद मंत्री ने महिलाओं को साड़ी और मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

#kanpur

कार्यक्रम की खास बात रही प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं को सहयात्री समेत निश्शुल्क बस यात्रा की सौगात। 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक माताओं, बहनों और बेटियों को सरकारी बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे महिलाएं बिना किराये की चिंता के भाइयों और परिजनों के घर पहुंच सकेंगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना शुरू की गई। इसके तहत पात्र बुजुर्ग महिलाएं प्रदेश में संचालित सरकारी बसों में निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

राखी बांधी, मिली साड़ी और मिठाई
आरती श्यामा, रमाकांति, प्रीति तिवारी, दिव्या कुशवाहा, मधु, नीतू शुक्ला, श्वेता तिवारी, शिव कुमारी, प्रपाशा दीक्षित, रूपाली गौतम और रजनी ने मंत्री राकेश सचान को राखी बांधी। मंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता है। रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसलिए निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।
अंबेडकर नगर, जरौली निवासी 60 वर्षीय किरण देवी ने कहा कि वरिष्ठ महिलाओं के लिए यह योजना बहुत उपयोगी है। वहीं संगीता गुप्ता ने कहा कि साड़ी और मिठाई मिलने से उन्हें सम्मान और अपनत्व का एहसास हुआ। सरोज ने कहा कि रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से मिला यह उपहार उनके लिए भावुक कर देने वाला है।
कार्यक्रम में विधायक नीलिमा कटियार, एमएलसी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ अभिनव जे. जैन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...