Wednesday, August 26, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीन पार्क के इतिहास को संजोने का आखिरी मौका

Kanpur : ग्रीन पार्क के इतिहास को संजोने का आखिरी मौका

यूपी टी-20 लीग के बाद तीन साल तक नहीं होंगे कोई भी मैच

Kanpur । देश के पांच सबसे पुराने तथा प्रदेश के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय टेस्ट सेंटर ग्रीन पार्क स्टेडियम में जीर्णोद्वार का कार्य अक्टूबर माह में शुरू होने की उम्मीद है। जिसके बाद इस स्टेडियम का कायाकल्प हो जायेगा और बिल्कुल नए अंदाज में दिखेगा। हालांकि इस पूरे निर्णाण कार्य की अवधि तीन साल बतायी जा रही है। इस दौरान ग्रीन पार्क क्रिकेट मुकाबलों से दूरी बनाए रखेगा।

इसलिए 28 अगस्त से यहां शुरू हो रही यूपी टी-20 लीग शहरवासियों के लिए अपने पुराने ग्रीन पार्क की यादों को संजोने का आखिरी मौका बन चुकी है। इस खास मौके का आनंद लेने के लिए यूपी लीग के चेयरमैन डा.संजय कपूर ने यहां होने वाले सभी 12 मैचों की टिकट दर काफी कम रखी गयी है, जिससे शहर का प्रत्येक खेल प्रेमी इसका आनंद उठा सके।

मात्र 49 रुपए से लेकर 349 रुपये तक की रखी गयी टिकट को खरीदने को लेकर खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह दिख रहा है। डिस्ट्रिक एप पर ऑनलाइन के साथ-साथ शहर में सात जगह काउंटर बनाये गये हैं, जहां से कोई भी इन टिकटों को आसानी से ले सकता है। इन सेंटर में ग्रीन पार्क स्टेडियम में बने बाक्स आफिस के अलावा बाटू टेलीफोन प्वाइंट गोविंद नगर, लाजपत नगर, दबौली मोड़, सुरपाल टायर्स फजलगंज, गौरव फर्नीचर गोविंद नगर व एएस परफेक्ट चमनगंज से शामिल हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...