Friday, October 9, 2026
HomeखेलKanpur : बेबी गेम्स में नन्हों ने दिखाया हुनर, जीते पदक

Kanpur : बेबी गेम्स में नन्हों ने दिखाया हुनर, जीते पदक

योग में साधा संतुलन, टेबल टेनिस में दिखाई रफ्तार; बास्केटबॉल में जीडी गोयनका अव्वल

Kanpur । बेबी गेम्स के चौथे दिन शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।

योग के 3 से 4 वर्ष बालक वर्ग में अन्वित आनंद सिंह प्रथम और साई रुद्रा वीर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में आर्या ने पहला, आकर्षिका चौहान ने दूसरा और प्रीशा जैसवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 4 से 6 वर्ष बालक वर्ग में कार्तिकेय चौबे प्रथम और राम कटियार द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अज़ैरा मोअज्जम प्रथम, नयनतारा मोंगा द्वितीय और अनाइशा सिंह तृतीय रहीं।

बास्केटबॉल के 6 से 8 वर्ष बालक वर्ग में जीडी गोयनका स्कूल ने स्वर्ण, शुगर सिंह एकेडमी श्याम नगर ने रजत और एनएलके स्कूल ने कांस्य पदक जीता। 4 से 6 वर्ष बालिका वर्ग में शुगर सिंह एकेडमी प्रथम और प्रताप इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय रहा। टेबल टेनिस के 6 से 8 वर्ष बालिका वर्ग में सिंघानिया स्कूल की इशानी सिंह प्रथम और एलनहाउस स्कूल की मायरा गुप्ता द्वितीय रहीं।

बालक वर्ग में एलनहाउस स्कूल के इब्राहिम ने पहला और जीडी गोयनका स्कूल के जोविन शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 4 से 6 वर्ष बालक वर्ग में जीडी स्कूल के अद्वितिया गौतम प्रथम, नन्हे कदम के विराज द्वितीय और मारिनपुर के साहिल तृतीय रहे। कराटे प्रतियोगिता में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...