Friday, October 9, 2026
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय शतरंज में बंगाल और यूपी ने बनाई बढ़त

Kanpur : राष्ट्रीय शतरंज में बंगाल और यूपी ने बनाई बढ़त

Kanpur । शीलिंग हाउस विद्यालय में आयोजित काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की सातवीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को हुए मुकाबलों के बाद बालक अंडर-14 वर्ग में पश्चिम बंगाल, अंडर-17 में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल तथा अंडर-19 में उत्तर प्रदेश और ओडिशा की टीमों ने बढ़त बनाई। बालिका वर्ग में कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 अक्तूबर तक किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों और विदेश से आई टीमों के 450 से अधिक खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता फिडे और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के निर्धारित नियमों के अनुसार आयोजित की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...