Friday, October 9, 2026
HomeखेलKanpur : रेवरी के पांच मुक्केबाजों ने जीते पदक, दो के गले...

Kanpur : रेवरी के पांच मुक्केबाजों ने जीते पदक, दो के गले में स्वर्ण

बेबी गेम्स में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया  विद्यालय का मान

Kanpur। ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित बेबी गेम्स ओलंपिक में कल्याणपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रेवरी के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पांच खिलाड़ियों ने मुकाबलों में उतरकर सभी पांच पदक अपने नाम किए। इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं।

#kanpur

प्रतियोगिता में शनि सिंह और शिवांश ने अपने मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। अनुराग सिंह और राशु ने रजत पदक हासिल किए, जबकि अनुराग ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। नन्हे खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह है।

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने बच्चों को तैयार करने में कोच रवि कठेरिया के योगदान की भी प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम ग्रोवर, आनंद द्विवेदी, श्रीराम सहित अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें आगे भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...