Tuesday, September 22, 2026
HomeखेलNishin : मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय में 11 हजार रन बनाने वाली पहली...

Nishin : मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय में 11 हजार रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी

Nishin। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एशियाई खेलों में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ अपनी 79 रनों की अर्धशतकीय पारी से भारतीय टीम को जीत दिलाने के साथ ही इस मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 11 हजार रन भी पूरे किये हैं। इस प्रकार वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। श्रीलंका के खिलाफ स्वर्ण पदक के लिए खेले जा रहे इस मुकाबले में मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा करते ही ये रिकार्ड अपने नाम किया।

गौरलब है कि तीनो प्रारुपों को मिलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले से ही मंधाना के नाम है। उन्होंने एशिया कप 2026 के दौरान ही अपनी ही हमवतन और भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को इस मामले में पीछे छोड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 9.6 ओवर में 99 रन जोड़े।

मंधाना और शेफाली ने इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर सलामी जोड़ी 4,000 रन भी पूरे किए। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड भी मंधाना-शेफाली के नाम है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...