nagoya। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों के फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को 147 रनों से हराकर अपना खिताब बरकरार रखने के साथ ही देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का एशियाई खेलों में ये लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। पिछली बार भी भारतीय महिला टीम ने इन खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस बार 147 रनों से जीत के साथ ही नया रिकार्ड भी अपने नाम किया है। ये टी20 अंतरराष्ट्रीय में रनों के हिसाब से यह उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के अर्धशतक 79 रन और शेफाली वर्मा के 48 रनों व ऋचा घोष के 49 रनों की सहायता से 20 ओवरों में 3 विकेट पर 216 रन बनाये। भारतीय टीम ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाते हुए शुयआ में ही बिना किसी नुकसान के छह ओवर में 59 रन बना दिये। मंधाना और शेफाली के बीच 99 रन की साझेदारी हुई।
वहीं श्रीलंकाई टीम को जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए लंकाई टीम केवल 69 रन ही बना पायी। श्रीलंका की ओर से केवल कप्तान चामरी अटापट्टू ही 29 रन व कविशा दिल्हारी 11 रन बना पायी। वहीं अन्य खिलाड़ी एक के बाद एक आउट होती गयीं। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने दो दो विकेट लिए।
ये हार श्रीलंका महिला टीम की टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले श्रीलंका को 2019 में नॉर्थ सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 132 रनों से सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।
इस मुकाबले के साथ ही भारतीय महिला टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी लगातार 8वीं जीत हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ये इस प्रारूप में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
इससे भारतीय टीम ने साल 2018 में बनाए गए लगातार 7 जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम को अंतिम बार 2024 एशिया कप के फाइनल में हराया था, लेकिन उसके बाद से भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार आठों टी20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
आज के खेल का आकर्षण मंधाना की 45 गेंद में 79 रन जबकि ऋचा घोष की 22 गेंद में नाबाद 49 रनों की पारी रही। दूसरी ओर श्रीलंकाई गेंदबाजी आज विफल रही। ऐसे में भारतीय टीम एशियाई खेलों के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। . शेफाली और स्मृति दोनों ने स्पिनरों की जमकर धुनाई की. स्मृति ने तीसरे ओवर में बाएं हाथ की स्पिनर सुगंधिका कुमारी की लगातार गेंदों पर दो छक्के लगाये। इसके बाद तेज गेंदबाज मिताली अयोध्या का ओवर और भी महंगा साबित हुआ। मंधाना ने इस मैच में कुल सात छक्के लगाए। वहीं शेफाली अर्धशतक के करीब आकर भी उसे पूरा नहीं कर पायीं।


