Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलRome : मिलान को हराककर बोलोग्ना ने कोपा इटालिया कप फुटबॉल खिताब...

Rome : मिलान को हराककर बोलोग्ना ने कोपा इटालिया कप फुटबॉल खिताब जीता 

Rome। बोलोग्ना एफसी ने एसी मिलान को 1-0 की जीत के साथ कोपा इटैलियन कप फुटबॉल खिताब जीत लिया है। ये जीत बोलोग्ना को 51 साल बाद मिली है। इससे पहले उसने 1973/74 में ये खिताब जीता था। मैच का पहला हाफ गोलरित रहा। इसमें दोनो ही टीमों ने अपनी ओर से कई प्रयास किये।
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही बोलोग्ना ने एक गोल कर बढ़त हासिल कर ली। थियो हर्नांडेज़ ने ये गोल दागा। मिलान ने वॉकर, जोआओ फेलिक्स और जिमेनेज को टॉमोरी, जिमेनेज और जोविक के प्रतिस्थापन खिलाड़ी को मैदान में उतारा।
वहीं बोलोग्ना ने भी फेबियन और ओरसोलिनी की जगह पर पोबेगा और कैसले को मैदान में उतारा। मिलान ने गोल के कई प्रयास किेये पर वह सफल नहीं हुई। बोलोग्ना ने अंत में मुकाबला 1-0 से जीत लिया।
इस जीत से बोलोग्ना के कोच विन्सेन्ज़ो इटालियानो बेहद खुश हुए कोच ने  कहा, यह मेरे लिए फुटबॉल खेलने के बाद से सबसे बड़ी खुशी है, एक खिलाड़ी और एक कोच के रूप में। मैं तीन फाइनल मुकाबले में हार के बाद इस कप को जीतने में सफल रहा। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। जिसमें सफलता मिली। यह मेरी पहली बड़ी ट्रॉफी है और इसके लिए मैं बेहद खुश हूं।
वहीं हार के बाद निराश एसी मिलान के कोच सर्जियो कॉन्सेकाओ ने कहा,  इस मैच के दौरान क्या गलती हुई इसपर मेरा ध्यान लगा हुआ है। मैं ये सोच रहा हूं कि हमने क्या गलत किया और क्या बेहतर हो सकता था। हमारे पास अभी दो मैच शेष हैं। हम आगे बेहतर खेल का प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!