Saturday, September 26, 2026
HomeखेलKanpur : सूरज ने लगाई स्वर्णिम छलांग, हाई जंप में जीता सोना

Kanpur : सूरज ने लगाई स्वर्णिम छलांग, हाई जंप में जीता सोना

Kanpur । 55वीं केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर के छात्र सूरज कटियार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तिरुवनंतपुरम केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सूरज ने बेहतरीन छलांग लगाकर विद्यालय और शहर का गौरव बढ़ाया। सूरज के पिता श्रवण कुमार किसान हैं, जबकि माता संगीता गृहिणी हैं।

सीमित संसाधनों के बीच मेहनत और लगन से अभ्यास कर सूरज ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य रवीश चंद्र पांडेय और खेल प्रशिक्षिका वंदना सिंह ने सूरज को बधाई दी। साथ ही उनके कोच दिनेश भदौरिया के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...