Kanpur । सहारनपुर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2026-27 में सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र रचित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम भारवर्ग में 220 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर सफलता मिलने पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।
प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय प्रबंधिका विजयलक्ष्मी, प्रधानाचार्य निशांत सिंह, शिक्षकों और छात्रों ने रचित का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने और राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर रचित को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रचित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, गांव, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करे।
रचित ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य निशांत सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल करने का भरोसा जताया। रचित के पिता बीरेन्द्र यादव और माता मीरा यादव हैं। वह अयोध्यापुर के निवासी हैं।


