Kanpur। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय ओपन क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 8 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर कानपुर की खेल प्रतिभा का परचम लहराया।
प्रतियोगिता में अथर्व और तेजस्वी त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर को गौरवान्वित किया। वहीं ऋषभ, शिवशांत और अद्विका राणा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। श्रेष्ठ दीक्षित, आराध्या और वेदांत ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष बलराम यादव एवं अविनाश चंद्र द्विवेदी, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सह सचिव प्रयाग सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


