Tuesday, June 16, 2026
HomeखेलKanpur : वाराणसी मंडल से हुई यूपी टी-20 के ट्रायल की शुरुआत

Kanpur : वाराणसी मंडल से हुई यूपी टी-20 के ट्रायल की शुरुआत

Kanpur। यूपी टी-20 के चौथे संस्करण की ट्रायल और ट्रांसफर विंडो की शुरुआत सोमवार से हो गई है। 14 अगस्त से छह सितंबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम की मेजबानी में होने वाली लीग के लिए कानपुर सुपर स्टार, काशी रुद्राश, गोरखपुर लायंस, नोएडा सुपर किंग्स, मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस की फ्रेंचाइजी अपने स्तर पर ट्रायल का आयोजन कर टैलेंट हंट की खोज करेगी।

एक से पांच जून तक गत वर्ष की विजेता टीम काशी रुद्राश अपने-अपने खेमे के लिए वाराणसी मंडल में ट्रायल का आयोजन कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज करेगी। यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि पहली बार लीग की सभी फ्रेंचाइजी अपने-अपने स्तर पर ट्रायल का आयोजन कर टैलेंट की खोज करेगी।

हर टीम में 23 से 25 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। काशी रुद्राश की फ्रेंचाइजी ने अपने स्तर पर ट्रायल की शुरुआत कर दी है। पांच जून तक काशी के रुद्राश की फ्रेंचाइजी के ट्रायल होंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...