Wednesday, October 14, 2026
HomeखेलKanpur : टेबल टेनिस में सिंहानिया और डीपीएस आजाद नगर का फाइनल...

Kanpur : टेबल टेनिस में सिंहानिया और डीपीएस आजाद नगर का फाइनल में प्रवेश

Kanpur । कल्याणपुर स्थित चिंटल्स स्कूल में कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इंटर स्कूल टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप 13 से 16 अक्तूबर तक चल रही है। प्रतियोगिता में शहर के 25 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

बालक वर्ग में पदमपत सिंहानिया स्कूल ने डीपीएस आजाद नगर को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में डीपीएस आजाद नगर ने सिंहानिया स्कूल को 3-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
अंडर-9 बालिका वर्ग में हेतांसी, भव्या, मिष्टी और माही ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग में मृणांक, वेदांश, रुद्रांश, रिदान, अरिकेट राज, मनमोहन, शुभांश और रिवान अगले दौर में पहुंचे।

अंडर-11 बालिका वर्ग में हितांशी पोतानी, भाव सिंह, मिष्ठी तिवारी, आदित्री, प्रतिष्ठा शुक्ला, ईशानी सिंह, मनीषा बाजपेई और माही सिंह ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में शुभ तिवारी, अद्विक महेश्वरी, सर्वब्रिज, रेवांस अरोड़ा, उन्मुख ठाकुर, विभव खन्ना, दक्षित वर्मा और उज्ज्वल ठाकुर ने अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक, चिंटल्स स्कूल की चेयरपर्सन अनुराग विज, निदेशक कविशा विज, प्रधानाचार्य स्मिता धवन और कानपुर टेबल टेनिस संगठन के सचिव संजय टंडन ने किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...