मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›New Zealand : पाक गेंदबाज अली को कीवी बल्लेबाजों ने जमकर पीटा, करियर खतरे में पड़ा 
खेल

New Zealand : पाक गेंदबाज अली को कीवी बल्लेबाजों ने जमकर पीटा, करियर खतरे में पड़ा 

Akash Chaudhary
NewZealand । न्यूजीलैंड दौरे पर गयी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। इस दौरे से अपना करियर शुरु करने वाले 33 साल के मोहम्मद अली की गेंदों की इतनी पिटाई हुई है कि उनका करियर शुरु होने से पहले ही समाप्त होता नजर आ रहा है।
पहले मैच में अली ने तीन ओवरों में ही 25 लुटा दिये थे। वहीं दूसरे मैच भी भी इस पाक गेंदबाज की जमकर पिटाई हुई। दूसरे मुकाबले में उनकी पहली और तीसरे गें पर मेजबान टीम के बल्लेबाज फिन ऐलन ने छक्के लगा दिये। इसके बाद की तीन गेंदों पर भी एक छक्का लगा। इस प्रकार ओवर में कुल 18 रन बने।
वहीं जबकि अगले ओवर में भी अली की गेंदों पर टिम सिफर्ट ने जमकर शॉट लगाये। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का, वहीं दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर उन्हें सिफर्ट का मिला पर तब तक इस ओवर में अली ने 16 रन लुट दिये थे जिससे मैच पाक के हाथ से फिसल गया था।
इस मैच में पाक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश से प्रभावित मुकाबले में 15 ओवरों में 9 विकेट पर 135 रन बनाए। कप्तान सलमान अली आगा ने 46 और शादाब खान ने 26 रन बनाये। इसे बाद कीवी टीम ने 13 ओवर ओर एक गेंद में ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस प्रकार पाक को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *