मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीTuesday, 27 October 2026
होम›खेल›New Delhi : रायुडू के बयान पर भड़के लोग
खेल

New Delhi : रायुडू के बयान पर भड़के लोग

Akash Chaudhary

New Delhi । पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच ही भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ऑपरेशन सिंदूर के बाद की गयी अपनी एक पोस्ट के कारण विवादों में आ गये हैं। इसमें उन्होंने उन्होंने लिखा कि आंख के बदले आंख लेना पूरी दुनिया को अंधा कर देगा।रायुडू की इस बात से प्रशंसक भड़क गये और उन्हें जमकर ट्रॉल किया जाने लगा।

इसके बाद मौके की नजाकत को देखते हुए रायुडू ने अपनी इस पोस्ट को हटाकर बात संभालने के प्रयास किये। इसी के तहत ही रायुडू ने आंख के बदले आंख वाले पोस्ट के करीब एक घंटे के बाद एक और पोस्ट भेजी, जिसमें उन्होंने लिखा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और सीमा से सटे भारत के अन्य हिस्सों में शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना।

प्रभावित सभी लोगों के लिए शक्ति, सुरक्षा और शीघ्र समाधान की आशा। जय हिंद! इसके एक घंटे बाद फिर से उन्होंने पोस्ट किया और फिर से आंख के बदले आंख वाले बयान पर स्पष्टीकरण देने के प्रयास करते हुए लिखा, आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है। आइए याद रखें — यह कमजोरी का आह्वान नहीं है, बल्कि समझदारी की याद दिलाता है। न्याय को दृढ़ रहना चाहिए।

लेकिन मानवता की दृष्टि कभी नहीं खोनी चाहिए। हम अपने देश से बेहद प्यार कर सकते हैं और फिर भी अपने दिलों में करुणा रख सकते हैं। देशभक्ति और शांति साथ-साथ चल सकते हैं।

रायुडू की इस बात पर प्रशंसकों ने उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया। एक यूजर ने लिखा, कोहली ने तेरे साथ सही किया था जो विजय शंकर को विश्व कप में ले गया था एक और यूजर ने जवाब दिया, कुछ तो शर्म करो, सीएसके के प्रशंसक भी तुम्हारा बचाव नहीं करेंगे। वहीं एक ने लिखा, ये प्रवचन लिखकर क्या दिखाना चाहता है तू ज्यादा स्मार्ट है? तो क्या किया जाए? कोई भी आए और हमारे लोगों को मारकर चला जाए? तुम जैसे लोग देश की सुविधाओं का तो पूरा लाभ उठाते हैं पर समय आने पर देश के पक्ष में लिखने से भी पीछे हट जाते हैा।

एक अन्य ने लिखा, अगर आपको लगता है कि वे 26 परिवार हमारे अपने हैं, तो आप ऐसा नहीं कहेंगे। हम पिछले 70 सालों से निर्दोष जवानों और अधिकारियों को खो रहे हैं। इसलिए उपदेश देना बंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *