मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›New delhi : आखिरी गेंद पर चौका जड़ भारत ने पाकिस्तान से छीनी एशिया कप की ट्रॉफी,देखे जीत का विडीयो
खेल

New delhi : आखिरी गेंद पर चौका जड़ भारत ने पाकिस्तान से छीनी एशिया कप की ट्रॉफी,देखे जीत का विडीयो

Akash Chaudharyअपडेट: November 14, 2026

 

 

 

 

आखिरी गेंद पर मोहित के चौके ने दिलाई एक विकेट से रोमांचक जीत, आर्यवीर सहवाग बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

 

New Delhi । भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रोमांच की सारी हदें पार करते हुए एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर नौवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहित उल्वा ने चौका जड़कर भारत को यादगार जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में पाकिस्तान से मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

पाकिस्तान ने खड़ा किया 337 रन का विशाल स्कोर

#new delhi

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उस्मान खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं अब्दुल कादिर ने 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय गेंदबाजी में काव्य पटेल सबसे सफल रहे। उन्होंने चार विकेट हासिल किए, जबकि सी. वेंकट ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

लक्ष्य रायचंदानी और सहवाग ने संभाली पारी
338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को जीत के लिए शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने जिम्मेदारी संभालते हुए 80 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने पांच चौके लगाए। वहीं आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों की पारियों ने भारत को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि मध्यक्रम के विकेट गिरने से मैच का रोमांच लगातार बढ़ता गया और पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की।

 

आखिरी गेंद पर मोहित ने दिलाई जीत

भारतीय टीम को अंतिम ओवरों में जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। ऐसे समय में दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोहित उल्वा ने कमाल कर दिया। उन्होंने महज 26 गेंदों पर 49 रन की आक्रामक पारी खेली। आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए चौके की जरूरत थी। मोहित ने गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाकर भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। भारत ने 49.6 ओवर में नौ विकेट पर 339 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मोहित को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

361 रन बनाकर सहवाग बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 90 की औसत से कुल 361 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले। सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भी वह शीर्ष पर रहे। भारत की इस जीत ने एक बार फिर अंडर-19 क्रिकेट में उसकी मजबूती साबित की। नौवीं बार खिताब जीतकर भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना दबदबा कायम रखा।