एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, डीएम ने जनगणना में सहयोग की अपील की
Kanpur । जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शहरवासियों से स्वगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपने और परिवार के सदस्यों की जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं।
स्वगणना की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए नागरिकों को https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर निर्धारित जानकारियां भरनी होंगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का काम करेंगे।
डीएम ने कहा कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं को तैयार करने का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए सभी नागरिक सही और पूरी जानकारी दर्ज करें। घर पहुंचने वाले प्रगणकों को भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें

