मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : जरूरतमंदों की मदद को बाल निकुंज में कल लगेगा संग्रह शिविर
कानपुर

Kanpur : जरूरतमंदों की मदद को बाल निकुंज में कल लगेगा संग्रह शिविर

Akash Chaudhary

Kanpur । घरों में रखे पुराने कपड़े और अनुपयोगी घरेलू सामान किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। इसी उद्देश्य से रविवार, 15 नवंबर को स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज में वस्त्र एवं घरेलू सामान संग्रह शिविर लगाया जाएगा। गूंज संस्था के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित शिविर में कानपुर स्पोर्ट्स फाउंडेशन सहयोग करेगा।शिविर में लोग साफ-सुथरे और इस्तेमाल करने योग्य गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट, कंबल, चादर, स्टेशनरी, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान दान कर सकेंगे।

#kanpur

 

एकत्रित सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाएगी। अभियान में सहयोग के लिए गूंज की लखनऊ टीम भी कानपुर आएगी। टीम की अगुवाई रुचि करेंगी।आयोजको ने बताया कि शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। जो लोग स्वयं सामान लेकर नहीं पहुंच सकते, वे मित्रों के माध्यम से या डिलीवरी ऐप से भी सामग्री भेज सकते हैं।

 

सोनू तिवारी ने शहरवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। सहयोग और जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 90449 76389 पर संपर्क किया जा सकता है।