मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : संडे लीग के नौवें संस्करण का रविवार से आगाज
खेल

Kanpur : संडे लीग के नौवें संस्करण का रविवार से आगाज

Akash Chaudhary
KCA

 

 

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से कानपुर क्रिकेट लीग संडे लीग के 9वें संस्करण का आगाज रविवार को होगा। केसीए सचिव दिनेश कुमार कटियार ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में डैम चार्जर्स, फोर सीजन (16 टू 60), मेटाडोर फोम एकादश, कानपुर हीरोज, क्रेजी रेंजर्स, ब्लू वॉरियर्स, व्हाइट स्टोन और कलावती सुपर किंग्स की टीमें हिस्सा लेंगी।

 

प्रतियोगिता के सभी मुकाबले 30-20 ओवर के खेले जाएंगे। रविवार को प्रतियोगिता के दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच कानपुर साउथ मैदान पर कानपुर हिरोज बनाम डैम चार्जर्स के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला पीएसी मैदान पर मेटाडोर फोम बनाम फोर सीजन (16 टू 60) के बीच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।