मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : 50 कैमरों की फुटेज से खुला चेन लूट का राज, तीन बाल अपचारी पकड़े
कानपुर

Kanpur : 50 कैमरों की फुटेज से खुला चेन लूट का राज, तीन बाल अपचारी पकड़े

Akash Chaudharyअपडेट: November 14, 2026

 

चार पुलिस टीमों ने रातभर खंगाले कैमरे, डेढ़ लाख का सोना बरामद, एक साथी अब भी फरार

कानपुर। राह चलते युवक के गले से सोने की दो चेन झपटकर भागे लुटेरों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस ने एक-दो नहीं, बल्कि 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। चार पुलिस टीमों की लगातार मेहनत और मुखबिर की सूचना आखिरकार काम आई। 13 और 14 नवंबर की दरम्यानी रात करीब ढाई बजे पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से लूटी गई चेन के तीन टुकड़े बरामद हुए हैं। बरामद सोने की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, वारदात में शामिल साहिल नाम का एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

#kanpur

पुलिस के मुताबिक, किदवई नगर में प्रेम ब्रास बैंड के पास हर्ष कुमार जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने मौका पाकर उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की दो चेन छीनकर भाग निकले। एक चेन का वजन करीब 30 ग्राम और दूसरी का 10 ग्राम था। अचानक हुई वारदात से पीड़ित सकते में आ गया। शिकायत मिलने पर बाबूपुरवा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 280/2026 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

 

फुटेज में दिखीं संदिग्धों की गतिविधियां

 

वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं। टीमों ने घटनास्थल के आसपास से लेकर आरोपियों के भागने के संभावित रास्तों पर लगे 50 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्धों की गतिविधियां सामने आने के बाद मुखबिरों को सक्रिय किया गया। लगातार सुराग जुटाने के बाद पुलिस ने तीनों बाल अपचारियों को पकड़ लिया।

टुकड़े करके छिपाई थी चेन

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की चेन के 14, 10 और नौ सेंटीमीटर लंबे तीन टुकड़े बरामद किए। पूछताछ में लूटी गई चेन को टुकड़ों में किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि तीन बाल अपचारियों को पकड़कर लूटा गया सोना बरामद कर लिया गया है। फरार साहिल की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।